यूएससीएस में हिंदी दिवस समारोह 2026 का भव्य आयोजन

Uttaranchal University
0


उत्तरांचल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज (यूएससीएस) में हिंदी दिवस समारोह – 2026 का आयोजन 14 सितम्बर 2026 को बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की भाषायी, साहित्यिक, रचनात्मक एवं तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

प्रो. (डॉ.) सोनल शर्मा डायरेक्टर- यूएससीएस के बहुमूल्य एवं प्रेरणादायी उद्बोधन ने विद्यार्थियों को मातृभाषा हिंदी के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें हिंदी भाषा के प्रति जागरूक, संवेदनशील एवं समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। 

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के गौरव, साहित्यिक समृद्धि, सामाजिक महत्व तथा आधुनिक संदर्भ में इसकी उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया। 

आयोजित प्रतियोगिताओं में कविता पाठ, गद्य पाठ, नाटक, हिंदी भाषण एवं सॉफ्टवेयर अद्यतनीकरण शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में अपनी अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, प्रस्तुति कौशल एवं तकनीकी समझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं आत्मीयता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का मूल्यांकन श्री मनदीप राणा एवं शोहराब अली द्वारा किया गया। 

प्रो. (डॉ.) समीर देव शर्मा, एचओडी, यूएससीएस के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं समन्वय प्रो. (डॉ.) मीरा शर्मा-प्रोफेसर, कम्पीटिटिव सेल हेड, शोहराब अली, मनीषा सैनी तथा मनीषा खंडूजा के सहयोग से किया गया। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !